पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी को कैंसर, ट्वीट कर दी जानकारी
Sushil Modi Cancer
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:05 AM
Sushil Modi Cancer : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी कैंसर की बीमारी से जुझ रहे हैं। इस बात की जानकारी सुशील मोदी ने एक्स के जरिए साझा की। अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि "मैं लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा।" साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM मोदी को सब कुछ बता दिया है, देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"
सांसद रविशंकर संग कई नेताओं ने जताया दुख
इस सूचने के मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने सुशील मोदी के स्वास्थ्य पर कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं बिहार के बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी ट्वीट कर पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के जल्द स्वस्थ होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से कामना करता हूं। स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जीवन में आएं, ऐसी प्रार्थना बिहार की जनता भी करती है।
बीजेपी के बड़े नेता है सुशील मोदी
आपको बता दें सुशील मोदी बिहार की राजनीति में एक बड़ा नाम है। बिहार में उन्हें बीजेपी का सबसे बड़ा नेता माना जाता है। बीजेपी नेता सुशील मोदी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। लेकिन इस साल उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया। उन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर से जीत हासिल की थी, लेकिन बिहार में नीतीश के साथ सरकार बनाने के बाद उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया था और फिर 2005 से 2013 तक बिहार सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बने रहे। उसके बाद नीतीश कुमार RJD के साथ चले गए तो सुशील मोदी विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष भी बने। उसके बाद जब नीतीश कुमार ने NDA में वापसी की तो एक बार फिर वह डिप्टी सीएम बने।