स्वामी प्रसाद मौर्य का मायावती पर ट्वीट वार

Picsart 23 02 04 17 28 33 263
locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar01 Dec 2025 12:11 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n
\n

कदम-कदम पर जातीय अपमान की पीड़ा से व्यथित होकर ही डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि 'मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ यह मेरे बस में नहीं था, किंतु मैं हिंदू होकर नहीं मरूंगा, ये मेरे बस में है।' फलस्वरूप सन 1956 में नागपुर दीक्षाभूमि पर 10 लाख लोगों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

\n— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 4, 2023
\n\n
\n

देश की समस्त महिलायें व शूद्र समाज यानि आदिवासी, दलित, पिछड़े, जो सभी हिंदू धर्मावलंबी ही हैं तथा जिनकी कुल आबादी 97% है, को तो अपमानित किया ही जा रहा है। गौमांस खाने वालों को हिंदू बनाकर उन्हें भी अपमानित करने का इरादा है क्या? बोलो, बोलो हसबोले जी।

\n— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 3, 2023
\n\n

जानिए क्या है पूरा विवाद -

\nदरअसल कुछ दिन पहले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर (Bihar Education Minister chandrashekhar) ने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15 में दीक्षांत समारोह के दौरान हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे नफरत मोड़ने वाला ग्रंथ और देश को बांटने वाला ग्रंथ बताया था। शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए इस बयान के बाद विवाद काफी बढ़ गया था। इसके कुछ दिन बाद ही उत्तर प्रदेश में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए सरकार से इसे बैन करने की मांग उठाई।\n\nरामचरितमानस में लिखी गई चौपाई \"प्रभु भल किन्ह मोहि सिख दीन्ही। मरजादा पुनि तुम्हारी किन्ही।। ढोल गवार शुद्र पशु नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी।।\" को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक में रामचरितमानस पर राजनीति हो रही है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि रामचरितमानस में दलित (Dalit in Ramcharitmanas) और महिलाओं का अपमान किया गया है। उन्होंने रामचरितमानस के कुछ अंशों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी भी धर्म को किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है।\n\nसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश राज्य के कई जगहों पर रामचरितमानस की प्रतियां जलाने की भी घटनाएं सामने आई और कई जगह पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रही है।\n

स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आगे आए अखिलेश यादव -

\nरामचरितमानस को लेकर राज्य में फैले विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कुछ बयान दिया। अखिलेश यादव ने खुद को शूद्र बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हम सबको शूद्र मानते हैं, हम उनकी नजर में शूद्र से ज्यादा कुछ नहीं है। बीजेपी को यह तकलीफ है कि हम संत महात्माओं से आशीर्वाद लेने क्यों जा रहे हैं।\n\nदरअसल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के बाद जब अखिलेश यादव गोमती नदी किनारे मां पितांबरा मंदिर में चल रहे 'मां पितांबरा 108 महायज्ञ' में शामिल होने पहुंचे तो उस दौरान हिंदू महासभा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इनका विरोध किया और नारेबाजी की यहां तक कि सपा नेता अखिलेश यादव को काले झंडे भी दिखाए गए।\n\nइस घटना के बाद ही अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ शूद्र वाला बयान दिया और बयान के बाद सपा दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगाई गई जिस पर लिखा गया- \"गर्व से कहो हम शूद्र हैं\"।\n\nसपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा 'शूद्र ' पर दिए गए इसी बयान के बाद अब प्रदेश में रामचरितमानस के साथ-साथ 'शुद्र ' पर भी राजनीति शुरू हो गई है।\n

संबंधित खबरें पढ़े -

\n

Mayawati Tweets: मायावती के ये 4 ट्विट, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

\n

सूद्र शब्द का अर्थ : स्वामी प्रसाद मौर्य को करारा जवाब दिया मानस मर्मज्ञ ने, पढ़कर आप भी मानेंगे

\nSP Leader Swami Prasad Maurya, BSP Leader Mayawati, Ramcharitmanas Row, Ramcharitmanas Controversy, Shudra Politics, Politics On Ramcharitmanas, Dalit, Mayawati, Swami Prasad","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/02/Picsart_23-02-04_17-28-33-263.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/02/Picsart_23-02-04_17-28-33-263.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-02-04T23:21:19+05:30","dateModified":"2025-12-01T00:11:51+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"नेशनल"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि