टूट गई वार्ता-प्रशांत किशोर कांग्रेस पर हुए हमलावर
Prashant Kishor For BJP
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:35 AM
राष्ट्रीय ब्यूरो। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच चल रही बातचीत परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है।जिसका नतीजा है कि पीके कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें लगता है कि लखीमपुर खीरी की वजह से कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष की त्वरित वापसी होगी,वे गलतफहमी में हैँ और उन्हें बड़ी निराशा मिलने वाली है।
प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को ट्वीट कर, कांग्रेस पार्टी को ग्रैंड ओल्ड पार्टी संबोधित किया और कहाकि उसकी गहरी जड़ें कमजोर हैं और उनमें बहुत सी खामियां हैँ,जो जल्दी ठीक होने वाली नहीं हैं। संरचनात्मक कमजोरी का कोई तवरित समाधान नहीं है। जिससे चलते पार्टी पतन की ओर अग्रसर है। बतादें कि प्रशांत किशोर की कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से चल रही हैं। लेकिन अभी तक बातचीत परवान नहीं चढ़ सकी है। इस बीच महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हों फेलेरो के तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो जाने के पीछे पीके की रणनीति ही बताई जा रही है। जिसके चलते प्रशांत किशोर और कांग्रेस हाईकमान की बातचीत रुक गई है। साथ ही हाल-फिलहाल उनके कांग्रेस मे शामिल होने की संभावना पर भी विराम लग गया है।