Tamil Nadu: हादसे में सबरीमाला के आठ तीर्थयात्रियों की मौत
Tamil Nadu
भारत
RP Raghuvanshi
24 Dec 2022 08:16 PM
Tamil Nadu: थेनी (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के थेनी में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी सबरीमाला से लौट रहे थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Tamil Nadu
जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि चालक के पहाड़ी मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई।
अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिक भी शामिल था। ये लोग सबरीमाला से लौट रहे थे।