
Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के नीलगिरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। नीलगिरी के डीएम एम. अरुणा ने इसकी घोषणा की है। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेंगलपट्टू शहर के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हुई। तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) की संभावना है। यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। https://twitter.com/AHindinews/status/1727862945600938160 मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु के 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है। आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और थेनी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि रामनाथपुरम, विरुधुनगर, थूथुकुडी, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुपुर, कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुवल्लूर, रानीपेट, कांचीपुरम, आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु के चेन्नई, चेंगलपट्टू, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर जिलों और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।