विज्ञापन
Tamil Nadu Results 2026 : तमिलनाडु में DMK vs AIADMK के बीच TVK का तूफान! अभिनेता विजय ने समीकरण बदल दिए। कौन मारेगा बाजी पल पल के अपडेट यहां देखें।

Tamil Nadu Results 2026 : तमिलनाडु में आज चुनावी नतीजों का दिन है। कौन आगे चल रहा है, कौन पीछे मतगणना से जुड़े सभी अपडेट्स आपको मिलेंगे यहां : -
टीवीके चीफ विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा कि वे टीवीके का कांग्रेस के साथ गठबंधन का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ने अन्य राजनीतिक गठबंधनों का समर्थन करके अपनी ताकत खो दी है।
इंडिया टुडे के मुताबिक चंद्रशेखर ने कहा, “कांग्रेस का एक इतिहास और परंपरा है। ऐसी कांग्रेस, आखिर कमज़ोर क्यों पड़ रही है? सत्ता की कमी के कारण,” उन्होंने कहा। किसी दूसरी पार्टी का समर्थन करके वे कमज़ोर पड़ रहे हैं। वह ताकत हम देंगे—नहीं, हम नहीं, बल्कि विजय देने के लिए तैयार हैं। अगर उन्हें वह ताकत मिल जाए, तो कांग्रेस अपना इतिहास बचाकर रख सकती है। उन्हें इस मौके का फ़ायदा उठाना चाहिए।”
तमिलनाडु की राजनीति में तूफान मचा देने वाली टीवीके पार्टी के चीफ विजय पेरांबूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह करीब 13574 वोटों से आगे चल रही है। उनकी पार्टी फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। टीवीके फिलहाल 106 सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस समय कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, हाल ही में गठित 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के वी.एस. बाबू इस सीट पर 2529 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन इस समय चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी राज्य विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वह भी TVK के सेल्वम डी इस सीट पर 1244 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
तमिलनाडु में चौंकाने वाले रुझान सामने आ रहे हैं। फिल्मस्टार विजय की पार्टी पहले नंबर पर आ गई है। यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। तमिलनाडु में साउथ के सुपरस्टार विजय की पार्टी 113 सीटों पर आगे है।
तमिलनाडु में फिलहाल डीएमके पिछड़ गई है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है ये है कि फिल्मस्टार विजय की पार्टी TVK पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन