Tamil Naidu CM Stalin : 70 वर्ष के हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, द्रमुक ने आयोजित की विशाल रैली
Chennai News : Tamil Nadu Chief Minister Stalin turns 70, DMK organizes massive rally
भारत
चेतना मंच
01 Mar 2023 03:51 PM
Tamil Naidu CM Stalin : द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बुधवार को 70 वर्ष के हो गए। राज्य में स्टालिन की पार्टी के नेता और समर्थक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं।स्टालिन ने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटा और मरीना समुद्र तट पर पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि तथा सी एन अन्नादुरई की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही वह यहां सुधारवादी नेता पेरियार ई वी रामासामी के स्मारक पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।
स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर द्रमुक ने चेन्नई में एक विशाल रैली आयोजित की है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।रैली में जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।