
TASMAC Scam: तमिलनाडु में सरकारी शराब खुदरा विक्रेता तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) में कथित 1000 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में, चेन्नई में भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में ले लिया।