एक से दो हुई Tata Motors, जानें अब आपके Share की क्या है कीमत?
भारत
RP Raghuvanshi
14 Oct 2025 11:18 AM
देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors Share) का डीमर्जर प्लान आखिरकार आज से लागू हो गया है। इस बड़े कॉरपोरेट बदलाव के चलते कंपनी के शेयर में आज करीब 40% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ये गिरावट किसी बिकवाली के दबाव के कारण नहीं बल्कि डीमर्जर के कारण आई है जहां कंपनी की अलग-अलग यूनिट्स को अलग-अलग रूप में लिस्ट किया जाएगा। Tata Motors Share
क्या है डीमर्जर का असर?
आज BSE पर टाटा मोटर्स का शेयर सीधे ₹660.90 से गिरकर ₹399 पर खुला, जिससे देखने में ये भारी गिरावट लग रही है। लेकिन असल में यह डीमर्जर के प्रभाव से आया बदलाव है न कि बाजार की नेगेटिव सेंटिमेंट का नतीजा।
दो हिस्सों में बंटी टाटा मोटर्स
इस डीमर्जर के बाद टाटा मोटर्स के कारोबार को दो हिस्सों में बांटा गया है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL) – जिसमें कार, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का बिजनेस शामिल होगा।
टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) – जिसमें ट्रक और बस यूनिट यानी कमर्शियल व्हीकल (CV) बिजनेस शामिल रहेगा।
टाटा मोटर्स CV का शेयर 399 रुपये
कंपनी ने टाटा मोटर्स CV यूनिट की शुरुआती वैल्यू ₹399 प्रति शेयर तय की है जो सोमवार की क्लोजिंग कीमत से अलग निकाली गई है। इसका मतलब है कि पुराने टाटा मोटर्स शेयर की वैल्यू अब दो हिस्सों में बंट गई है पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स। टाटा मोटर्स ने जानकारी दी थी कि डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर तय की गई थी। इसके अनुसार, टाटा मोटर्स के हर एक शेयर के बदले एक-एक शेयर दोनों यूनिट्स में मिलेगा। यानी, शेयरहोल्डर्स को कोई नुकसान नहीं होगा। नए अवतार में टाटा मोटर्स CV यूनिट की लिस्टिंग अगले 60 दिनों के भीतर हो सकती है। यानी, दिसंबर 2025 तक इसकी स्वतंत्र लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है।
डीमर्जर के बाद शेयर में रिकवरी
डीमर्जर लागू होने के तुरंत बाद शेयर में आई गिरावट के बाद अब शेयर में तेजी भी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद टाटा मोटर्स का शेयर ₹418.60 तक पहुंच गया, जो कि ₹399 के नए डीमर्जर प्राइस से करीब 4.91% ऊपर है। मार्च 2024 में इस डीमर्जर की घोषणा की गई थी। कंपनी का उद्देश्य था कि EV और JLR जैसे हाई-वैल्यू सेगमेंट्स की ग्रोथ और वैल्यू को अनलॉक किया जाए, ताकि निवेशकों को ज्यादा पारदर्शिता और फोकस मिले। साथ ही इससे दोनों यूनिट्स अपने-अपने बिजनेस मॉडल पर बेहतर तरीके से काम कर सकेंगी।
निवेशकों को एक शेयर के बदले दो शेयर मिलेंगे एक पैसेंजर व्हीकल यूनिट का और एक कमर्शियल व्हीकल यूनिट का। इससे प्रत्येक यूनिट की असली वैल्यू स्पष्ट होगी, जिससे भविष्य में निवेश निर्णय लेना आसान होगा। EV और JLR के तेजी से बढ़ते बाजार को देखते हुए पैसेंजर व्हीकल यूनिट में बड़ा पोटेंशियल है। Tata Motors Share