Tata Motors : टाटा मोटर्स जल्द लॉन्च करेगी 2 नई SUV और एक कार
Tata Motors
भारत
RP Raghuvanshi
25 Mar 2025 10:56 PM
भारत
RP Raghuvanshi
25 Mar 2025 10:56 PM
Tata Motors : टाटा मोटर्स भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए लगातार नए मॉडल्स पेश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक और कंवेशनल फ्यूल सेगमेंट में बड़े निवेश किए हैं। 2025 में टाटा मोटर्स दो नई एसयूवी – हैरियर ईवी और सिएरा, तथा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट हैचबैक को बाजार में उतारने जा रही है। इन गाड़ियों को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे इनके संभावित फीचर्स और डिजाइन के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए जानते हैं इन नई कारों की विशेषताओं के बारे में।
टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट – नया अपडेट और शानदार फीचर्स
2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे पता चलता है कि इसमें ज्यादा बड़े बदलाव नहीं किए जाएंगे। हालांकि, इसके फ्रंट फेशिया को थोड़ा अपडेट किया जाएगा।
संभावित फीचर्स
नया फ्रंट बंपर और फॉग लैंप हाउसिंग में वर्टिकल क्रीज
एलईडी टेललैंप और इंडिकेटर
बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई सीट अपहोल्स्ट्री और डोर ट्रिम
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (उच्च वेरिएंट्स में)
इंजन विकल्प:
1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
1.5L टर्बो डीजल इंजन
1.2L पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प
संभावित कीमत 7 लाख से 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
टाटा हैरियर ईवी – दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी
हैरियर ईवी को टाटा के Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न बैटरी पैक विकल्प होने की संभावना है, जो लंबी रेंज देने में सक्षम होंगे।
संभावित फीचर्स
500Nm का अधिकतम टॉर्क
AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम
V2L (व्हीकल-टू-लोड) और V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल) चार्जिंग सपोर्ट
नई ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल और ट्वीक्ड स्किड प्लेट
ADAS सूट
पैनोरमिक सनरूफ
360-डिग्री कैमरा
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
संभावित कीमत 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
टाटा सिएरा – एक बार फिर से आइकॉनिक SUV की वापसी
टाटा सिएरा 2025 में लॉन्च होने वाली बहुप्रतीक्षित एसयूवी में से एक है। इसका डिज़ाइन बेहद बॉक्सी और मस्क्युलर होगा, जिसमें आगे चौड़ी एलईडी लाइट स्ट्रिप होगी।
संभावित इंजन विकल्प
1.5L टर्बो पेट्रोल (170PS)
2.0L डीजल इंजन (118PS)
इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प
संभावित फीचर्स
बोल्ड SUV डिज़ाइन
चौड़ी एलईडी लाइट स्ट्रिप
शानदार ऑफ-रोड क्षमताएं
संभावित कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। Tata Motors :