टाटा सिएरा EV, टाटा मोटर्स के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ यह कार भारत के मिड-प्रिमियम EV सेगमेंट में बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV सिएरा का इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल वर्ज़न पेश किए थे, लेकिन इलेक्ट्रिक मॉडल को फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया। अब खबर है कि Tata Sierra EV अगले साल 2026 की शुरुआत में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
कंपनी के रोडमैप और मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा सिएरा ईवी 26 जनवरी 2026, यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च की जा सकती है। सिएरा भारत में 1991 में पहली बार पेश की गई थी और यह देश में पूरी तरह डिजाइन व विकसित की गई शुरुआती SUVs में से एक थी। नए इलेक्ट्रिक अवतार में कंपनी रेट्रो डिजाइन को आधुनिक EV आर्किटेक्चर के साथ पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार, Tata Sierra EV की कीमत 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
यह टाटा के acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो कि RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों विकल्पों में आ सकती है।
टाटा सिएरा EV में दो बैटरी पैक विकल्प मिलने की उम्मीद है। फुल चार्ज पर यह कार 450 से 550 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है, जिससे यह अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित होगी।
टाटा सिएरा ईवी में कई एडवांस्ड फीचर्स मिलने की संभावना है, जैसे—