Teacher Recruitment 2022- 32,000 पदों पर भर्तियां, जल्द करे आवेदन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:57 AM
Teacher Recruitment 2022- ज्यादातर युवा सरकारी टीचर बनने का सपना देखते हैं। देखना भी चाहिए क्योंकि ये नौकरी सबसे ज्यादा सुकून वाली नौकरी मानी जाती है। ऐसे में राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर के आई है। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher Vacancy in Rajasthan) और उच्च प्राथमिक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए वेकेंसी की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत लगभग 32000 पदों को भरा जाना है।
राजस्थान में सरकारी टीचर (Government Teacher in Rajasthan) बनने के लिए आवेदन की जो प्रक्रिया है उसकी शुरुआत 10 जनवरी 2022 से हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वो 9 फरवरी 2022 तक राजस्थान सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त पदों में 16500 जो पद हैं वो उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक के हैं और बाकी बचे अन्य 15500 पद प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए है।
राजस्थान शिक्षक के लिए शैक्षणिक योग्यता;-
इसके लिए निम्न शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए-
प्राइमरी स्तर के शिक्षक के लिए- 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ ही स्पेशल एजुकेशन या फिर एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा भी चाहिए होगा। या फिर 12वीं 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए, इसके साथ 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा लगेगा। या फिर 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें साथ में 4 साल की B.el.ed की डिग्री भी लगेगी।
उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिए- 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, साथ ही प्रारंभिक शिक्षा / विशेष शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा। या फिर 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट डिग्री / मास्टर डिग्री होनी चाहिए और इसके साथ ही बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण या एनसीटीई मानदंड 2002 के अनुसार 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। या फिर 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं और 4 साल की बी.एलईडी डिग्री / बीए बीएड / बीएससी बीईडी होना चाहिए।
अगर बात करें इसकी आयु सीमा की तो इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
इस पद की भर्ती के आवेदन के लिए जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एनसीएल ओबीसी ओबीसी को इस परीक्षा के लिए 70 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे। अगर उम्मीदवार एससी या एसटी या पीएच वर्ग से है तो उसको आवेदन के लिए 60 रुपये शुल्क के तौर पर देने होंगे।