
Teachers Day 2022: देशभर में आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूल कालेजों में जहां कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं सरकारी कार्यालयों में भी डॉ. सर्वपल्ली को याद किया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर टवीट करके देशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि शिक्षक दिवस की बधाई, खासकर उन सभी मेहनती शिक्षकों को जो युवा मन में शिक्षा की खुशियां फैलाते हैं। मैं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1566628388462563333?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566628388462563333%7Ctwgr%5E7061bfcbcbedadf2dfbf4c3bf17bcd721f671c26%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-teachers-day-2022-dr-radhakrishnans-birthday-celebrated-as-teachers-day-pm-modi-amit-shah-and-jp-nadda-remembered-sarvepalli-23043790.htmlकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी गुरूओं को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि शिक्षक अपने ज्ञान से न केवल बच्चों को शिक्षित कर उनके भविष्य को संवारता है बल्कि एक सशक्त राष्ट्र को आकार देने में भी अद्वितीय योगदान देता है। अमित शाह ने लिखा कि प्रख्यात शिक्षाविद भारतरत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन व सभी परिश्रमी गुरुजनों को श्शिक्षक दिवसश् की शुभकामनाएं। शिक्षक अपने ज्ञान से न केवल बच्चों को शिक्षित कर उनके भविष्य को संवारता है बल्कि एक सशक्त राष्ट्र को आकार देने में भी अद्वितीय योगदान देता है।
https://twitter.com/AmitShah/status/1566608546887864322?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566608546887864322%7Ctwgr%5E7061bfcbcbedadf2dfbf4c3bf17bcd721f671c26%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-teachers-day-2022-dr-radhakrishnans-birthday-celebrated-as-teachers-day-pm-modi-amit-shah-and-jp-nadda-remembered-sarvepalli-23043790.html भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
https://twitter.com/JPNadda/status/1566612396646756352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1566612396646756352%7Ctwgr%5E7061bfcbcbedadf2dfbf4c3bf17bcd721f671c26%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-teachers-day-2022-dr-radhakrishnans-birthday-celebrated-as-teachers-day-pm-modi-amit-shah-and-jp-nadda-remembered-sarvepalli-23043790.htmlशिक्षा के महत्व को सर्वाेपरि रखने वाले डॉ.राधाकृष्णन का आदर्श जीवन, सहज व्यक्तित्व, सेवाभाव आज भी हमें प्रेरित करता है।
शिक्षक दिवस का महत्व भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज के ही दिन 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तिरुमनी गांव में हुआ था। जब डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के राष्ट्रपति बनें, तो कई छात्र उनसे मिलने पहुंचें। इस दौरान उन्होंने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाने की अनुमति मांगी। उस समय डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन मना नहीं कर सके और उन्होंने इजाजत दे दी। उसी समय से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।