T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:03 AM
नई दिल्ली: भारतीय सेलेक्टर्स ने उन 15 खिलाड़ियों को चुन लिया है, जो अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलियाई पर खेले होने वाले ICC इवेंट में अपनी प्रतिभा का सबूत पेश करेंगे। जिनके कंधों पर टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन का प्रेशर होगा। वही दर्शकों की उम्मीद पर भी खरा उतरना होगा। वहीं इस बार भारतीय टीम पर जीतने का भी प्रेशर बना रहेगा। टी20 विश्व कप की टीम में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है, उप-कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं टीम में जसप्रीत बुमराह भी वापस आ चुके हैं।
ऋषभ पंत को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। उनकी हालिया फॉर्म को लेकर सवाल किए जा रहे थे। और कहा जा रहा था कि वे टीम से बाहर जा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं जो सका। चयनकर्ताओं ने हालांकि उन पर भरोसा दिखाया है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक को भी मौका दिया गया है। मोहम्मद शमी भी टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन टी20 विश्व कप की टीम में उन्हें चुना नहीं जा चुका है।
टीम इंडिया ने आखिरी ICC खिताब साल 2013 में जीतकर अपना जौहर दिखाया था, जब उसने धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीत लिया था उसके बाद से धोनी का दौर खत्म हुआ। विराट कोहली की कप्तानी का खेल भी खत्म हो गया था। लेकिन, भारतीय टीम ICC खिताब नहीं जीत सकी। ऐसे में मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और उनकी चुनी टीम पर अब पूरे देश देख रहा है, इस उम्मीद के साथ कि वो लंबे चले आ रहे उस इंतजार को खत्म करने जा रहे है।
T20 WC की टीम में शानदार खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
टीम इंडिया के नामी खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना पहले से ही तय कर दिया गया था। और, वो अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो चुके हैं। ऐसे खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है।
23 अक्टूबर को भारतीय टीम खेलेगी पहला मैच
T20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 22 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम देखा जाए तो अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करने जा रही है। ये मुकाबला मेलबर्न में खेला गया है।
T20 World Cup में टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह