Technology News : इसरो 26 नवंबर को ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी54 को प्रक्षेपित करेगा
ISRO to launch PSLV-C54 with Oceansat-3 and eight small satellites on November 26
भारत
चेतना मंच
20 Nov 2022 05:29 PM
Bangaluru : बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 26 नवंबर को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी54/ईओएस-06 मिशन के तहत प्रक्षेपण करेगा।
Technology News :
राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रक्षेपण के लिए शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बताया कि पीएसएलवी-सी54 के जरिए ओशनसैट-3 और आठ लघु उपग्रह- पिक्सेल से ‘आनंद’, भूटानसैट, ध्रुव अंतरिक्ष से दो थायबोल्ट और स्पेसफ्लाइट यूएसए से चार एस्ट्रोकास्ट- प्रक्षेपित किए जाएंगे।