तेलंगाना चुनाव में बीआरएस और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला
अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पांच विधानसभा में हुए चुनाव लोकसभा चुनाव के पहले हुए सेमीफाइनल की तरह हैं
Telangana Election 2023
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:57 PM
Telangana Election 2023: अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पांच विधानसभा में हुए चुनाव लोकसभा चुनाव के पहले हुए सेमीफाइनल की तरह हैं। चुनावी विशषज्ञों का मानना है कि ये विधानसभा चुनाव नये लोकसभा में क्या नतीजा आने वाला है उसकी पटकथा लिखेंगे। और लोकसभा में क्या परिणाम होंगे इसकी झलक भी मिल जाएगी। इन पांचों विधानसभा चुनाव में सबसे आखिरी चुनाव तेलंगाना विधानसभा का चुनाव गुरुवार (30 नवंबर) को हो रहा है। तेलंगाना चुनाव के साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पूरे हो जाएंगे। लोगों को बड़ी बेसब्री से इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम की प्रतीक्षा है।
मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी
पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। जिन पांच राज्यों में अभी चुनाव हुए हैं उनमें हैं छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश और राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव हुए हैं। सबसे आखिर में तेलंगाना का चुनाव गुरुवार 30 नवंबर को आखिर में हो रहा है। तेलंगाना में चुनाव में जो देखने में आ रहा है मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS), कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही दिख रहा है। जहां बीआरएस अपनी सत्ता बरकरार रखना चाह रही है और कांग्रेस अपनी खोई सत्ता वापस लेना चाहती है। हालांकि भाजपा भी अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही है, लेकिन चुनाव से पहले हुए सभी प्रमुख सर्वे रिपोर्ट में बीआरएस और कांग्रेस की टक्कर होने का अनुमान लगाया गया है। चुनाव पर बारीक नजर रखने वालों को भी इन सर्वे रिपोर्टों में सच्चाई दिख रही है कि जनता भी मुख्य चुनावी लड़ाई बीआरएस और कांग्रेस की बीच ही मानकर चल रही है।
सभी पार्टियों ने अपने दिग्गजों को चुनाव में उतारा
तेलंगाना चुनाव में सत्ता प्राप्त करने के लिए सभी पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है। जहां बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, बीआरएस प्रमुख केसीआर और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आदि ने जमकर प्रचार किया। इन सभी ने मिलकर कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया और अपने तूफानी कार्यक्रमों में जनता के सामने चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। लगभग सभी पार्टी नेताओं ने कहा कि हम जो वादे करते हैं उसे पूरा करते हैं। अब जनता को देखना है कि किस पार्टी और उसके वादों पर उसको भरोसा है। यह तो 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चल जाएगा।
Telangana Election 2023 in hindi
पार्टियों ने सीटों का बंटवारा किया
चुनाव नतीजे को अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियों ने कुछ न कुछ सीटों का अपने सहयोगियों के साथ बंटवारा किया है। हालांकि इस चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं उसने सहयोगियों को कोई सीट नहीं दी है। सबसे ज्यादा सहयोगियों के साथ सीटों को बीजेपी ने बांटा है उसके अनुसार बीजेपी खुद 111 सीटों पर लड़ रही है और शेष आठ सीटें अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना के लिए छोड़ी हैं। वहीं कांग्रेस ने अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट दी है और खुद शेष 118 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने हैदराबाद शहर के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बीआरएस 2014 से शुरू हुई अपनी जीत के सिलसिले को कायम रखने को लेकर उत्सुक है जबकि कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के लिए जोरदार संघर्ष कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्य लड़ाई बीआरएस और कांग्रेस के बीच ही है। सच्चाई तो तीन दिसंबर की मतगणना के बाद ही पता चल जाएगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।