बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई आतंकी शमा, इंटरनेट पर चला रही थी बड़ा नेटवर्क
Bengaluru
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:50 AM
गुजरात एटीएस (Anti-Terrorism Squad) ने आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सबकॉंटिनेंट (AQIS) से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य महिला आतंकी शमा परवीन को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को एटीएस ने बड़ी कामयाबी बताया है। 30 वर्षीय शमा परवीन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। शमा परवीन (Terrorist Shama Parveen) पिछले कुछ समय से बेंगलुरु में सक्रिय थी और वहीं रह रही थी। एटीएस सूत्रों के अनुसार वह अलकायदा मॉड्यूल (Al Qaeda Module) की संचालनकर्ता थी और संगठन से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी। Bengaluru
सोशल मीडिया के जरिए फैला रही थी नेटवर्क
एटीएस जांच में सामने आया है कि शमा परवीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैला रही थी और नए लोगों को संगठन से जोड़ने की कोशिश कर रही थी। उसके डिजिटल Footprint की जांच की जा रही है और कई संदिग्ध कनेक्शन सामने आए हैं। इस अलकायदा टेरर मॉड्यूल से जुड़े चार अन्य आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो लोगों को गुजरात, एक को नोएडा और एक को दिल्ली से पकड़ा गया था।
गुजरात एटीएस शमा परवीन से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों और गतिविधियों के बारे में अहम जानकारियां जल्द सामने आ सकती हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और एटीएस अन्य संभावित लिंक की तलाश में जुटी है। Bengaluru