Terrorist : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़
Terrorist hideout busted in Kupwara, Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:37 PM
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि छानबीन के दौरान एक ऐसे स्थान का पता चला, जहां हथियार और गोला बारुद का भंडारण किया गया था। इनमें एक एके 47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 75 गोलियां, 10 हथगोले, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, आठ यूबीजीएल बूस्टर, दो फ्लेम थ्रोअर, पांच रॉकेट और तीन रॉकेट बूस्टर शामिल थे।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को उत्तर कश्मीर जिले में हंदवाड़ा के शलनार हंगनीकूट इलाके में पुलिस ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि इलाके की छानबीन के दौरान एक ऐसे स्थान का पता चला, जहां हथियार और गोला बारुद का भंडारण किया गया था। इनमें एक एके 47 राइफल के साथ दो मैगजीन और 75 गोलियां, 10 हथगोले, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, आठ यूबीजीएल बूस्टर, दो फ्लेम थ्रोअर, पांच रॉकेट और तीन रॉकेट बूस्टर शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गयी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।