Tesla : भारत में टेस्ला की एंट्री, चार्जिंग और एक्सपीरियंस पर फोकस
Tesla :
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:21 PM
Tesla : टेस्ला (Tesla), जो दुनियाभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए मशहूर है, अब भारत में अपनी एंट्री की पूरी तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारत में कुछ नई नौकरियां निकाली हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि टेस्ला न सिर्फ गाड़ियां बेचने आ रही है, बल्कि यहां के लिए खास चार्जिंग सिस्टम और ग्राहक अनुभव पर भी ध्यान दे रही है।
भारत में चार्जिंग सिस्टम बनाने की तैयारी
टेस्ला (Tesla) ने भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप के लिए नौकरी निकाली है। इसके तहत कंपनी को नए चार्जिंग पॉइंट्स की तलाश करनी है, जो मौजूदा और आने वाले टेस्ला मालिकों के लिए काम आएंगे। इन चार्जिंग साइट्स को सही समय पर चालू करना और इनके लिए प्रॉपर्टी मालिकों, सरकारी एजेंसियों और दूसरे जरूरी पार्टनर्स से एग्रीमेंट करना भी इसमें शामिल होगा।
टेस्ला (Tesla) को ऐसा व्यक्ति चाहिए जो उनके चार्जिंग प्रोग्राम को खुद से मैनेज कर सके। जैसे कि नई जगहें ढूंढ़ना, वहां चार्जिंग स्टेशनों को लगवाना, बातचीत करके डील पक्की करना और लंबे समय तक पार्टनर्स के साथ रिलेशन बनाए रखना।
मार्केटिंग और ग्राहक अनुभव को भी बनाया जाएगा खास
टेस्ला (Tesla) ने एक और नौकरी निकाली है जिसमें उन्हें ऐसा व्यक्ति चाहिए जो मार्केटिंग और लीड जनरेशन का काम संभाले। इसके तहत टेस्ट ड्राइव इवेंट्स, ब्रांड पार्टनरशिप, ऑटो शो, और नए प्रोडक्ट लॉन्च जैसे इवेंट्स को आयोजित किया जाएगा ताकि लोगों तक टेस्ला की पहुंच बढ़ सके।
दिल्ली और मुंबई के लिए डिलीवरी स्पेशलिस्ट की जरूरत
टेस्ला (Tesla) का मानना है कि उनके वाहन की डिलीवरी हर ग्राहक के लिए एक खास पल होता है। इसलिए कंपनी दिल्ली और मुंबई में डिलीवरी एडवाइजर नियुक्त कर रही है जो ग्राहकों को उनकी नई गाड़ी सौंपने से लेकर हर फीचर समझाने तक मदद करेगा।
यह व्यक्ति टेस्ला एप, चार्जिंग के तरीके, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और पूरी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में ग्राहकों का साथ देगा ताकि उनका अनुभव और भी बेहतर हो सके।
डिलीवरी ऑपरेशन्स को संभालने के लिए नया पद
टेस्ला एक डिलीवरी ऑपरेशंस प्रोग्राम मैनेजर भी ढूंढ रही है जो पूरे रीजन में डिलीवरी प्रोसेस को बेहतर बनाएगा। यह व्यक्ति इवेंट्स की प्लानिंग, टीमों के बीच तालमेल और डिलीवरी के समय की लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी उठाएगा।
क्या टेस्ला(Tesla) की एंट्री भारत में गेम-चेंजर होगी?
टेस्ला (Tesla) की इन तैयारियों से साफ है कि कंपनी भारत को एक बड़ा मार्केट मान रही है। अब देखना यह है कि आने वाले महीनों में कंपनी कब तक भारत में अपनी पहली गाड़ी लॉन्च करती है। और क्या भारतीय ग्राहक इस ब्रांड को उतना ही पसंद करेंगे जितना बाकी दुनिया करती है। Tesla :