टीजीटी के 104 पदों पर सीधी भर्ती, ग्रेजुएट और बी.एड. उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर
भारत
चेतना मंच
23 Aug 2025 10:30 AM
शिक्षण क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ ने विभिन्न विषयों में 104 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू होकर 5 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssachd.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 14 अगस्त 2025 (सुबह 11 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 5 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 8 सितंबर 2025 (दोपहर 2 बजे)
कुल पद और विषयवार वैकेंसी (Total Vacancies)
इस भर्ती के तहत कुल 104 पद निकाले गए हैं। विषयवार विवरण इस प्रकार है:
अंग्रेजी – 10
सामाजिक अध्ययन/भूगोल – 30
हिंदी – 04
गणित – 15
पंजाबी – 09
विज्ञान (मेडिकल) – 08
विज्ञान (नॉन मेडिकल) – 28
योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
स्नातक डिग्री (संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंक)
NCTE मान्यता प्राप्त बी.एड. डिग्री (कम से कम 50% अंकों के साथ)
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 37 वर्ष (01.01.2025 तक)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
सामान्य वर्ग – ₹1000
SC वर्ग – ₹500
PwD उम्मीदवार – निशुल्क
वेतनमान (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹54,870 का फिक्स वेतनमान मिलेगा। यह वेतन समय-समय पर संशोधित भी किया जा सकता है।