Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी नई Goan Classic 350 (2026 मॉडल) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह बाइक बॉबर स्टाइल सेगमेंट में पेश की गई है और क्लासिक रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।

कंपनी ने इस बाइक को खासतौर पर डेली राइडिंग को आसान और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से अपडेट किया है। Goan Classic 350 अब देशभर के Royal Enfield डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
बता दें कि Royal Enfield Goan Classic 350 को कुल चार आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Shack Black और Purple Haze कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,19,787 रखी गई है। वहीं Trip Teal Green और Rave Red कलर ऑप्शन के लिए ₹2,22,593 (एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे। कीमत के लिहाज से यह बाइक प्रीमियम बॉबर सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है।
बता दें कि 2026 Goan Classic 350 में सबसे बड़ा अपडेट असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच का दिया जाना है। इससे क्लच ऑपरेशन पहले के मुकाबले काफी हल्का हो गया है, जिससे ट्रैफिक में बाइक चलाना आसान होगा और लंबी दूरी की राइड में हाथों पर कम दबाव पड़ेगा। इसके अलावा, तेज रफ्तार पर गियर शिफ्ट करते समय रियर व्हील स्लिप होने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके साथ ही बाइक में अब USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे राइड के दौरान स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस को आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
बता दें कि Royal Enfield Goan Classic 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर, 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन तेज रफ्तार से ज्यादा स्मूद, शांत और स्थिर राइडिंग के लिए जाना जाता है, जो शहर और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
डिजाइन की बात करें तो Goan Classic 350 में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, व्हाइटवॉल टायर्स, ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, ऊंचा हैंडलबार और कस्टम लुक देने वाला साइलेंसर दिया गया है, जो इसे एक अलग पहचान देता है। भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला Jawa 42 Bobber, Jawa Perak, Honda CB350, Harley-Davidson X440 और Yezdi Roadster जैसी बाइक्स से होगा।