नई दिल्ली/नोएडा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी बेहद खतरनाक बना हुआ है। तेज हवाओं के कारण दिल्ली एनसीआर में हवा की क्वालिटी का स्तर थोड़ा गिरा है। लेकिन पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में लगातार पराली जलाये जाने के कारण वायु प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश में भी वायु प्रदूषण काफी अधिक है। आगरा में 480-494 के बीच रिकार्ड किया गया। बागपत में 436, बुलंदशहर में 390, फिरोजाबाद में 499, गाजियाबाद 419-462 के बीच, ग्रेटर नोएडा में 393-426 के बीच. हापुड़ 432, कानपुर में 308-418 के बीच, लखनऊ में 220-376 के बीच, मेरठ में 415-429 के बीच, वृंदावन में 473, नोयडा में 408-446 तक एक्यूआई का स्तर रिकार्ड किया गया है।
दिल्ली से सटे हरियाणा के अंबाला में सुबह 7 बजे एक्यूआई का स्तर बेहद खराब 360 रिकार्ड किया गया। इसी तरह बहादुरगढ़ में 345, भिवानी में 341, चरखी दादरी 356, बल्लभगढ़ 448, फरीदाबाद 458, गुरुग्राम 387, हिसार 378 रिकार्ड किया गया।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार के इलाके में एक्यूआई लेवल 434 रिकार्ड किया गया इसी तरह से आइटीओ दिल्ली का भी एक्यूआई लेवल गंभीर स्तर पर 422 रहा। चांदनी चौक में एक्यूआई लेवल 428 था जो गंभीर माना जाता है। एक दिन आईजीआई एयरपोर्ट बेहद खराब स्तर पर 362 मापा गया। दिलशाद गार्डन में आज सुबह एक्यूआई लेवल 376 रहा। जहांगीरपुर में एक्यूआई का स्तर सुबह 7 बजे ही गंभीर स्तर पर था। इसको 453 रिकार्ड किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सुबह 7 बजे 395 था।
नोएडा में एक्यूआई
सेक्टर-116- 429
सेक्टर-125- 417
सेक्टर-1- 410
सेक्टर-62- 445
नॉलेजपार्क-3 - 396
गाजियाबाद में एक्यूआई
संजयनगर- 419
वसुंधरा- 436
इंदिरापुरम- 438
लोनी- 462