
Pahalgam terror Attack : भारत में 7 मई का दिन कई मायनो में ऐतिहासिक होने वाला है। इस दिन को देश के इतिहास में एक अहम दिन के तौर पर याद किया जाएगा ऐसा कहा जाए , तो गलत नहीं होगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पहली बार 1971 के बाद राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ा है। इस मॉकड्रिल का अभ्यास देशभर के 244 जिलों में कराया जाएगा।