
सहारनपुर। रविवार को महिलाओं का सबसे प्रिय पर्व करवा चौथ (Karva Chauth) पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर महिलाओं (woman) में खासा उत्साह नजर आ रहा है। खासकर उन महिलाओं में जिनकी हाल ही में शादी हुई है। महिलाओं ने अपनी ओर से इस पर्व को मनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। महिलाओं द्वारा बाजार जाकर जमकर खरीदारी की जा रही है। कामकाजी महिलाओं ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_8351" align="alignnone" width="600"]
करवा चौथ महेंदी के साथ पति के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज[/caption]
महिलाओं द्वारा एक दिन पहले से ही हाथों में महंदी रचाने (tattooed with mehendi) का कार्य शुरू कर दिया है। बाजार जाकर वह प्रोफेसनल तरीके से अपने हाथों में महंदी लगवा रही है। इस बार मेहंदी रचवाने में खास बात यह नजर आ रही है कि महिलाएं मेहंदी रचवाने के साथ ही अपने पति के नाम का टैटू भी निकलवा रही है। टैटू बनवाने का क्रेज महिलाओं के सिर चढकर बोल रहा है। पति के नाम का टैटू बनवाने के लिए ब्यूटी पार्लर में होड मची हुई है। इसके साथ ही मारवाडी महेंदी, अरेबिक मेहंदी और फिगर मेहंदी भी खासी पसंद की जा रही है।
करवा चौथ पर ब्यूटी पार्लर महिलाओं को विशेष पैकेज दे रहे हैं। मेकअप के साथ मेहंदी निःशुल्क लगाई जा रही है तो कुछ ब्यूटी पार्लर आखों का मेकअप निःशुल्क कर रहे है। ब्यूटी पार्लर संचालिका रजनी वालिया ने बताया कि करवा चौथ पर मेकअप कराने को लेकर उनके पास अभी से ढेर सारे आर्डर हैं।