नई दिल्ली(एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Union Home Minister Amit Shah) ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendera Modi) की सुरक्षा में लगी सेंध के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने साफ कहा कि यह एक बेहद गंभीर प्रकरण है केंद्र सरकार इस प्रकरण को हल्के में नहीं ले सकती। आज सुबह मीडिया के साथ बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah)ने यह बात कही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के काफिले में सेंध लगाई गई थी यह सुरक्षा चूक का एक बेहद गंभीर मामला है केंद्र की सरकार इस पूरे प्रकरण को बेहद गंभीरता से ले रही है पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है हर छोटे से छोटे पक्ष को खंगाला जा रहा है इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार ने केंद्र को अपनी रिपोर्ट भेजी है उस रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है केंद्रीय जांच दल अपने ढंग से पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है जांच का नतीजा सामने आते ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस बीच सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)में सोमवार को होने वाली सुनवाई के लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं सभी संबंधित विभागों से रिपोर्टिंग कनित करके सुप्रीम कोर्ट में मामला विस्तार से रखने के लिए विधि विभाग के अधिकारी एवं केंद्र सरकार के अधिवक्ता अपने-अपने ढंग से तैयारी कर रहे हैं उधर पंजाब सरकार के अधिवक्ता भी तैयारियों में कोई कमल कभी नहीं छोडऩा चाहते।