Office Bunk For IPL : ऑफिस में झूठ बोलकर IPL देखने गई थी लड़की, कैमरामैन ने खोल दी पोल
Office Bunk For IPL
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:42 PM
Office Bunk For IPL : ऑफिस में एम्पलाइज का झूठ बोलकर छुट्टी लेना और फिर घूमने जाना यह बहुत नॉर्मल सी बात है, लेकिन दिक्कत तब होती है जब आपका बोला झूठ ऑफिस में पकड़ा जाए । कुछ ऐसा ही हुआ नेहा द्विवेदी के साथ। जिन्होंने बाद में अपने सोशल मीडिया पर यह मज़ेदार वाकया शेयर किया। बेंगलुरु और लखनऊ का आईपीएल मैच देखने के लिए नेहा स्टेडियम गई हुई थी जिसके लिए उन्होंने अपने ऑफिस में यह झूठ बोलकर छुट्टी ली कि उनको कुछ फैमिली इमरजेंसी है लेकिन उनका यह झूठ अगले ही दिन ऑफिस में पकड़ा गया।
ऑफिस में पकड़ा गया झूठ Office Bunk For IPL
नेहा के बॉस का उनके पास मैसेज आया कि क्या तुम आरसीबी की फैन हो ? नेहा कहा हां ,क्यों । फिर बास का जवाब आया कि कल तो तुम्हें बहुत निराशा हुई होगी क्योंकि कल मैंने तुम्हें स्टेडियम में कैच मिस होने पर निराश देखा था। जिस पर नेहा ने ये यह जवाब दिया कि अनुज रावत ने कैच मिस कर दिया था तो बॉस ने रिप्लाई किया कि मैंने तुम्हें एक सेकंड के लिए टीवी पर देखा और तुरंत पहचान गया तुम तो कल ऑफिस से यह बोलकर निकली थी ना कि तुम्हारे घर में कुछ इमरजेंसी है ।
हो गया नेहा का मोए मोए मोमेंट
दरअसलआईपीएल के कैमरामैन ने उस पर फोकस कर दिया, जिसके बाद वह टीवी पर आ गई थी। बॉस ने महिला को पहचान लिया और सीधा मैसेज कर दिया। महिला ने अपनी साथ हुई इस 'मोय-मोय घटना' को एक रील के जरिए बताया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
Office Bunk For IPL
https://www.youtube.com/shorts/rkcraoVjGVk
Office Bunk For IPL