Petrol- Diesel Price: पेट्रोल-डीजल का जारी हुआ ताजा रेट, अपने शहर की चेक करें कीमत
Source: Zee News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:02 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट होना शुरु हो गई है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने देखा जाए तो बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर पर उपलब्ध है। जबकि क्रूड के भाव 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।
जानें, इन 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
-चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
-मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है।
इन शहरों में कितना पहुंच चुका है भाव
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है।
-पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
रोजाना रेट में किया जाता है बदलाव
जानकारी के मुताबिक रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों में बदलाव होता है। जिसके बाद लोगों के लिए इस जारी कर दिया जाता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना बढ़कर पहुंच जाता है।
अपने शहर का जान सकते हैं ताजा रेट
पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट आप SMS के जरिए जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखने के बाद 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल करना अहम माना जा रहा है। इसी के साथ HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता करना होता है।