शख्स ने पेमेंट के लिए दुकानदार के सामने उत्तर दी पेंट ! हरकत की मिली सजा
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:32 AM
इसी साल के 30 अप्रैल को इंग्लैंड के ऑर्फोर्ड में स्थित एक दुकान में गाय विलिस नाम का 34 वर्षीय आदमी शराब खरीदने के लिए पहुंचा था। उसने वहां ऐसी हरकत कर दी कि पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
शराब इंसान को मुश्किलों में डाल देती है। फिर भी इंसान नहीं समझता कि शराब की लत बुरी चीज़ है। लोग दुकानों से शराब खरीदने के लिए लम्बी लम्बी लाइने लगा देते हैं और पानी की तरह पैसे भी बहा देते हैं। हाल ही में इंग्लैंड का एक शख्स भी ऐसा ही करने शराब की एक दूकान में पहुंचा पर शराब खरीदने के बाद उसने ऐसी हरकत कर दी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब उसे सजा भी सुना दी गयी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार , 30 अप्रैल को दोपहर के करीब 1 बजे यह शख़्स शराब लेने पहुंचा। शराब लेने के बाद जब वो काउंटर के पास पेमेंट करने के लिए पहुंचा तो दुकानदार ने उससे पैसे देने को कहा तो उसने अपनी पैंट नीचे खिसका दी और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए कहा कि क्या वो इससे पेमेंट कर सकता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गयी और दूकानदार ने उसकी शिकायत पुलिस में कर दी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।