होम आइसोलेशन में लापरवाही से पूरा परिवार हो रहा संक्रमित
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:38 AM
Noida News : नोएडा । कोरोना(Corona ) के बढ़ते संक्रमण के बीच 99 प्रतिशत संक्रमित बिना लक्षण व कोरोना के हल्के लक्षण वाले हैं। इसलिए डॉक्टर ऐसे मरीजों को कोविड केयर(Covid Care) में रखने के बजाए होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन होम आइसोलेशन में बरती गई लापरवाही से पूरा परिवार संक्रमित हो रहा है। फेलिक्स अस्पताल (Felix Hospital ) के चेयरमैन डॉ डीके गुप्ता (Chairman Dr D.K.Gupta) ने कहा कि केंद्र सरकार(Central Government ) ने होम आइसोलेशन (Home Isolation)की गाइडलाइन में बदलाव किए हैं। ऐसे मरीज जो पॉजिटिव होने के बाद घर में सात दिन गुजार चुके हैं और जिन्हें बीते तीन दिन बुखार नहीं आया है उनका होम आइसोलेशन नहीं होगा और उन्हें स्वस्थ माना जाएगा। ऐसे हल्के लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन की अवधि पूरी होने के बाद दोबारा जांच की जरूरत नहीं है। लेकिन इलाज के दौरान देखने में आया है कि होम आइसोलेशन में बरती जा रही लापरवाही के कारण परिवार के दूसरे लोग संक्रमित हो रहे हैं। अभी एसिम्प्टमैटिक कोविड मरीज वह होते हैं जिनका कोविड टेस्ट तो पॉजिटिव आता है पर उनमें कोविड के कोई लक्षण नजर नहीं आते या हल्के लक्षण होते हैं।
ऐसे मरीज कई लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। जिन मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है और उन्हें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हार्ट डिसीज, किडनी, लिवर डिजीज है। उन्हें चेकअप के बिना होम आइसोलेशन नहीं दिया जा रहा है। जिन मरीजों का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है या एचआईवी, ट्रांसप्लांट का केस है उन्हें कोविड होने पर आइसोलेशन में नहीं रखा जाता।
होम आइसोलेशन में इन बातों का रखे ध्यान-
1.-जहां मरीज रहता है कि वहां साफ-सफाई का ध्यान रखें
2.-जो व्यक्ति मरीज का ध्यान रख रहा है वह हाथों को अच्छी तरह से साफ करके मरीज के पास जाएं।
3.-इस बात का ख्याल रखना है कि संक्रमितो को अलग रूम में रखा जाए जहां घर के बाकी सदस्य न जाएं।
4.-मरीज की किसी भी चीज को बिना ग्लब्स पहनें नहीं छूना है, और काम हो जाने के बाद ग्लब्स को फेंक दें।
5.-संक्रमित व्यक्ति से मिलने की अनुमति घर या बाहर के किसी सदस्य को न दें, इससे इंफेक्शन फैल सकता है।
6.-मरीज को ट्रिपल लेयर मास्क और एन-95 मास्क का प्रयोग करना है। ट्रिपल लेयर मास्क को 72 घंटों बाद फेंक दें और नया मास्क इस्तेमाल करें।
7.-सेवा करने वाले मरीज को मास्क का इस्तेमाल करना है। संक्रमित से मिलने के बाद चेहरा, आंख और मुंह छूने से बचना है और हाथों की सफाई पर भी ध्यान देना है।
8.-आइसोलेशन के दौरान मरीज के बर्तन या पर्सनल चीजें किसी के साथ शेयर न करें। जिन चीजों को आप ज्यादा सोते हैं जैसे कुर्सी या पलंग व टेबल उसे आप साबुन और पानी की मदद से डिसइंफेक्टेट करते रहें।