विज्ञापन
Rajasthan News: चोरों का सुराग पाने के लिए दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

Rajasthan News: राजस्थान में चोरी की एक घटना चर्चा का विषय बन गई है। भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे में चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी की। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शातिर चोरों में से एक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा (मास्क) पहन रखा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती मध्यरात्रि को बस स्टैंड पर स्थित 'मातेश्वरी मोबाइल शॉप' में चोरों ने चोरी की। चोरों ने करीब 35 से 40 स्मार्टफोन लूट लिए, जिनकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान के मालिक लक्ष्मण सेन ने मंगलवार सुबह दुकान खोली तो उन्हें चोरी का पता चला।
सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस हैरान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों का सुराग पाने के लिए दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। फुटेज में एक चोर पीएम नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने हुए दिखाई दे रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों के इसी गिरोह ने उसी रात कस्बे के 'बीज गोदाम चौराहा' स्थित 'सांवरिया मोबाइल' नामक दूसरी दुकान का शटर तोड़ने की नाकाम कोशिश की। वहां के सीसीटीवी फुटेज में भी एक चोर मुंह पर पीएम मोदी का मुखौटा लगाए नजर आया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।
व्यापारियों में असंतोष
इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि मुख्य चौराहों पर भी दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कस्बे में रात्रि गश्त की व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। Rajasthan News
विज्ञापन