इन सेक्टर में नौकरी ही नौकरी, ये 5 स्किल्स आपको बना सकती हैं करोड़ों का कैंडिडेट
भारत
चेतना मंच
14 Aug 2025 10:22 AM
आईटी सेक्टर में छंटनी की लहर ने एक बार फिर नौकरीपेशा लोगों को चिंता में डाल दिया है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टीसीएस ने हाल ही में 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर सबको चौंका दिया। वहीं इस साल अब तक 171 कंपनियों द्वारा 80,250 से अधिक लोगों की नौकरियां छीनी जा चुकी हैं। ऐसे समय में जब नौकरी खोने का डर हर किसी के सिर पर मंडरा रहा है, कुछ सेक्टर ऐसे हैं जो एआई (AI) और नई टेक्नोलॉजी की बदौलत तेजी से ग्रो कर रहे हैं और इनमें स्किल्ड प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। अच्छी बात ये है कि अगर आपके पास कुछ खास स्किल्स हैं तो न केवल नौकरी मिल सकती है बल्कि मोटी सैलरी के साथ करियर ग्रोथ के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। Job Opportunities
बदलती दुनिया में कहां हैं मौके?
आईटी सेक्टर में छंटनी की सबसे बड़ी वजह बन रही है एआई (Artificial Intelligence) और ऑटोमेशन। पारंपरिक सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट मॉडल अब बदल रहे हैं। कंपनियां अब मैनपावर की जगह स्मार्ट टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही हैं। इससे जहां एक ओर नौकरियां जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ नई टेक्नोलॉजी आधारित स्किल्स वालों के लिए बेहद आकर्षक मौके भी पैदा हो रहे हैं।
इन तीन सेक्टर्स में बढ़ रही है डिमांड
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग
क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी
डेटा एनालिटिक्स और बिग डेटा
ये तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां आने वाले वर्षों में भारी भर्ती होने की उम्मीद है। कंपनियां अब ऐसे प्रोफेशनल्स की तलाश में हैं जो नई तकनीकों को समझते हैं और उन्हें लागू कर सकते हैं।
AI के युग में नौकरी चाहिए तो ये 5 स्किल्स हैं जरूरी
मशीन लर्निंग (Machine Learning)
AI और ऑटोमेशन से जुड़े जॉब्स के लिए ये स्किल बुनियादी बन चुका है।
डेटा साइंस और एनालिटिक्स (Data Science & Big Data Analytics)
डेटा को समझना और उसका विश्लेषण करना आज हर कंपनी की जरूरत बन गया है।
प्रोग्रामिंग (Python, Java, R आदि)।
तकनीक को बनाने और उसे ऑप्टिमाइज़ करने के लिए कोडिंग जरूरी है।
नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP)।
चैटबॉट्स, वॉयस असिस्टेंट्स और जनरेटिव एआई में काम करने के लिए ज़रूरी स्किल।
क्रिएटिव और प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटीज।
सिर्फ टेक्निकल ज्ञान ही नहीं, आज कंपनियों को समस्याएं सुलझाने वाले प्रोफेशनल्स की भी जरूरत है।
जहां एजेंटिक एआई के चलते अगले 5 वर्षों में 1.8 करोड़ नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं रिपोर्ट्स बताती हैं कि उसी अवधि में 30 लाख से ज्यादा नई तकनीकी नौकरियां भी पैदा होंगी। भारत सरकार का AI मिशन और 2000 करोड़ रुपए का निवेश इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है। आईटी सेक्टर में छंटनी की लहर ने एक बार फिर नौकरीपेशा लोगों को चिंता में डाल दिया है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक टीसीएस ने हाल ही में 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी कर सबको चौंका दिया। वहीं, इस साल अब तक 171 कंपनियों द्वारा 80,250 से अधिक लोगों की नौकरियां छीनी जा चुकी हैं। ऐसे समय में जब नौकरी खोने का डर हर किसी के सिर पर मंडरा रहा है, कुछ सेक्टर ऐसे हैं जो एआई (AI) और नई टेक्नोलॉजी की बदौलत तेजी से ग्रो कर रहे हैं और इनमें स्किल्ड प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। अच्छी बात ये है कि अगर आपके पास कुछ खास स्किल्स हैं, तो न केवल नौकरी मिल सकती है, बल्कि मोटी सैलरी के साथ करियर ग्रोथ के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। Job Opportunities