प्रधानमंत्री की इस मुस्लिम बहन को है रक्षाबंधन का इंतजार, कारण है खास
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:12 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक मुस्लिम बहन को रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतहार है। नरेन्द्र मोदी की इस खास बहन को आशंका है कि कहीं इस साल के रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाई गई उसकी राखी धरी की धरी ही ना रह जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुस्लिम बहन की इस आशंका का कारण पहलगाम तथा ऑपरेशन सिंदूर बना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह खास मुस्लिम बहन मूलरूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने भारत तथा पाकिस्तान के रिश्तों के कारण प्रधानमंत्री की इस खास बहन को राखी ना बांध पाने की आशंका सता रही है। PM Narendra Modi Sister
पाकिस्तान की रहने वाली है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह खास बहन मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। प्रधानमंत्री की खास मुस्लिम बहन का नाम कमर मोहसिन है। प्रधानमंत्री की बहन कमर मोहसिन का दावा है कि वह पिछले 35 साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन है तथा हर साल रक्षाबंधन पर अपने भाई नरेन्द्र मोदी की कलाई पर रखी जरूर बांधती है। रक्षाबंधान का त्यौहार नजदीक आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन कमर मोहसिन बेसब्री से रक्षाबंधन की प्रतीक्षा कर रही है। प्रधानमंत्री की बहन कमर मोहसिन का कहना है कि उसे प्रधानमंत्री कार्यालय से बुलावा आने की प्रतीक्षा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन का यह भी कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हुए हालात के कारण वह इस बात से डरी हुई है कि कहीं इस बार उसे अपने भाई की कर्ला पर राखी बांधे बिना ही ना रह जाना पड़े। प्रधानमंत्री की बहन कमर अहमद बताती है कि उसकी नरेन्द्र मोदी के साथ पहली मुलाकात 1990 में तब हुई थी जब नरेन्द्र मोदी गुजरात में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन यह भी बताती है कि नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्मयंत्री बनने तक वें रोज अपने भाई के मुख्यमंत्री बनने की दुआ करती थीं। जब उसका भाई गुजरात का मुख्यमंत्री बन गया तो वें अपने भाई नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की दुआ मांगा करती थीं। उनका यह साथ 35 साल से चल रहा है।
कौन है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुस्लिम बहन ?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुंहबोली मुस्लिम बहन का नाम कमर मोहसिन है। कमर मोहसिन पाकिस्तान के कराची शहर में पैदा हुई थी। वर्ष-1981 में कमर मोहसिन का विवाह एक भारतीय मुस्लिम के साथ हुआ था। शादी से पहले कमर मोहसिन शेख का नाम कमर शेख था। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली कमर शेख का विवाह भारत के अहमदाबाद में रहने वाले मोहसिन के साथ हुई थी। विवाह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन का नाम कमर मोहसिन शेख हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन कमन मोहसिन शेख ने बताया कि वह हर साल अपने भाई नरेन्द्र मोदी के लिए अपने हाथ से राखी तैयार करती है। इस साल भी कमर मोहसिन शेख ने अपने भाई नरेन्द्र मोदी के लिए दो खास राखी तैयार कर रखी हैं। PM Narendra Modi Sister