इस खास चीजों से साथ चल रहा है राम मंदिर का निर्माण

ayodhya ram mandir constuction[/caption]
राम मंदिर का गर्भगृह अष्टकोणीय आकार का रखा गया है, जबकि इसका स्ट्रक्चर गोलाकार रखा गया है। गर्भगृह का निर्माण मकराना मार्बल से किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा, जिसमें पांच गुंबद और एक टावर बनाया जा रहा है। मंदिर को तीन मंजिला बनाया जा रहा है। गर्भ गृह को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे सूर्य की किरणें सीधे रामलला पर ही पड़ें। मंदिर के गर्भ गृह की तरह ही गृह मंडप भी पूरी तरह से ढंका होगा, जबकि कीर्तन मंडप, नृत्य मंडप, रंग मंडप और दो प्रार्थना मंडपों को खुला रखा जाएगा। इसके अलावा मंदिर में लगने वाले सभी दरवाजे और खिड़कियां सागौन की लकड़ी से बनाए जा रहे हैं। यह बेहद मजबूत लकड़ी होती है जिसकी उम्र लगभग 100 साल के आस पास होती है।
