International Olympic Day: नई थीम और नए उद्देश्य के साथ इस वर्ष मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस
भारत
चेतना मंच
23 Jun 2023 08:44 AM
International Olympic Day 2023- ओलंपिक एक अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस स्पर्धा में पूरी दुनिया के हजारों एथलीट अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। इस अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा के महत्व को देखते हुए प्रतिवर्ष 23 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर सैकड़ों हजारों लोग अलग-अलग खेल गतिविधियों में भाग लेते हैं, और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
क्या है अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का इतिहास-
प्रत्येक वर्ष 23 जून को ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1948 में हुई। 23 जून 1948 को ही पूरे विश्व में पहली बार ओलंपिक दिवस मनाया गया था। इस खास अवसर पर आईओसी के अध्यक्ष सिगफ्रिड एडस्ट्रॉम ने दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया था। सर्वप्रथम पुर्तगाल, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्वीटजरलैंड, उरूग्वे, ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम व वेनेजुएला में ओलंपिक दिवस का आयोजन किया गया। इसके बाद से ये दिन पूरे विश्व में माया जाने लगा।
अंतराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का महत्व –
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) मनाने के पीछे का उद्देश्य पूरे विश्व के हर कोने में ओलंपिक खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना है। राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां ओलंपिक दिवस को लेकर काफी सक्रिय एवं क्रिएटिव हो रही है। जिससे ओलंपिक से वैश्विक स्तर पर लोग जुड़ सके। इसमें जुड़ने के लिए उम्र, जेंडर, सामाजिक पृष्ठभूमि या खेलने की क्षमता की परवाह ना करनी पड़े।
International Olympic Day 2023 Theme : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे 2023 की थीम -
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (Theme for Olympic Day) मनाने के लिए प्रतिवर्ष 1थीम निर्धारित की जाती है। साल 2023 के लिए जो थीम निर्धारित की गई है, वो है – 'Lets Move यानी आओ चलें"। इस थीम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करना है।