सरकारी नौकरी के लिए निकली हजारों भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:46 AM
अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं और आपने 10वीं पास कर ली है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे (Eastern Railway) ने 3115 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन और मशीनिस्ट जैसे विभिन्न ट्रेडों में की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 से शुरू होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Sarkari Naukari
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास की हो। साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट
ओबीसी: 3 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष
दिव्यांग (PwBD): 10 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹100
एससी, एसटी, महिला और PwBD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं और आईटीआई के अंकों को जोड़ा जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
10वीं और 12वीं की मार्कशीट
ITI डिग्री/प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाएं।
Apprentice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
Apply Online विकल्प को चुनें।
आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो रेलवे में नौकरी करने का सपना देखते हैं। समय रहते आवेदन करें और अपने करियर को नई दिशा दें।