Tomato Price : जल्द कम होने वाले हैं टमाटर के दाम !!
Tomato Price
भारत
RP Raghuvanshi
13 Jul 2023 04:02 PM
Tomato Price : आसमान छूती टमाटर की कीमतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है ।बाजार मे टमाटर के भाव 150 से170 रुपये किलो है । हर साल की तरह इस साल भी टमाटर के बढ़े दाम ने लोगों को गहरी चिंता में डाल दिया है। अब भला चिंता भी क्यों न हो? टमाटर है ही ऐसी सब्जी, जिसके बिना हर पकवान अधूरा लगता है।सभी सब्जियों का स्वाद और शान बढ़ाने वाले टमाटर के भाव जब आसमान छूने लगे तो आम आदमी का बजट बिगड़ना तय है ।
सप्लाई चेन मे गड़बड़ी और बारिश से बाधित मार्ग की वजह से टमाटर के दाम बढ़े
हर ओर बस यही चर्चा हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि टमाटर के दाम इस कदर आसमान छूने लग गए। गरीब की थाली व किचन से दूर हो रहे टमाटर की बढ़ी कीमतों के पीछे कम उत्पादन या कीटों का हमला नही है ,बल्कि सप्लाई चेन मे सेंध की वजह से इसकी कीमतों मे इजाफा हुआ है । देश मे टमाटर की खपत करीब 18मिलियन टन है । हर साल की तरह इस बार भी इसकी खेती 114 हेक्टेयर में हूई थी और उत्पादन भी 21.5 मीलियन टन हुआ है । टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक लेख में कहा कि देश में पूरे साल टमाटर की फसल होती है ।मुख्य रूप से इसकी खेती मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में होती है। देश होने वाली टमाटर की कुल खेती में इन राज्यों की हिस्सेदारी 46 परसेंट है।
राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार खरीदेगी टमाटर
केंद्र सरकार ने नेफेड और एनसीसीएफ को आंध्र प्रदेश कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है । आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर वितरित वितरित किए जाएंगे। 14 जुलाई से दिल्ली एनसीआर के उपभोक्ताओं को घटी दरों पर खुदरा दुकानों के जरिए टमाटर बेचे जाएंगे
Tomato Price नए फल टूटने से खत्म होगा इंतज़ार
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति ड़ॉ आनंद कुमार सिंह ने कहा की कुछ इलाको मे कीटों का हमला जरुर हुआ था। लेकिन टमाटर के उत्पादन मे बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है । देश मे सप्लाई चेन को सुव्यवस्थित करने की जरुरत है । खेतो से फल टूटने से लेकर बाजार तक पहुचाने के लिये विशेष इंतजाम करना होगा । क्योंकि सप्लाई चेन मे गड़बड़ी के साथ बारिश से बाधित हुए मार्ग और महंगे हुए ट्रांसपोर्टेशन भी टमाटर की कीमतों को बढ़ा रहे है ।
सिर्फ दिल्ली में टमाटर की खपत की पूर्ति करने के लिए 20 गाड़ी चाहिए
वर्तमान मे टमाटर मुख रूप से कर्नाटक के पोलार,चिंतामणि,सीमौर व चिकवड़ा क्षेत्र से आ रहा है । वैसे हिमाचल प्रदेश,तमिलनाडु,केरल,आंध्र प्रदेश आदि से भी टमाटर आ रहा है । ड़ॉ सिंह ने बताया की बारिश मे टमाटर की कीमत Tomato Price मे उछाल आता है लेकिन सप्लाई चेन की वजह से ज्यादा दाम बढ़ गये हैं । दिल्ली में टमाटर की खपत की पूर्ति करने के लिए 20 गाड़ी चाहिए, जबकि इस समय आवक 10 से 12 गाड़ी है। मांग व आपूर्ति के इतने बड़े अंतर को पाटना काफी मुश्किल है क्योंकि इसकी पैदावार काफी कम है। ऐसे मे टमाटर की नई फसल आने पर ही टमाटर की महंगाई से राहत मिल सकती है।Tomato Price #टमाटर #tomato #tomatopricehike #tomatopricereduce