25 सितारों की ब्रांड वैल्यू 1.77 लाख करोड़, जानें कौन है टॉप पर?
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:25 AM
भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड न सिर्फ मनोरंजन का जरिया हैं बल्कि ये करोड़ों की ब्रांड वैल्यू का भी सबसे बड़ा आधार बन चुके हैं। 2024 में भारत की टॉप 25 सेलिब्रिटीज की कुल ब्रांड वैल्यू 2 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.77 लाख करोड़) पहुंच गई है। ये सितारे विज्ञापन की दुनिया में कंपनियों के लिए सबसे बड़े प्रॉफिट जनरेटर बन चुके हैं।Celebrity Brand Value
विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 1900 करोड़ रुपये
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लगातार छठे साल सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाले सेलेब्रिटी बने हुए हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 231.1 मिलियन डॉलर यानी ₹1900 करोड़ तक पहुंच चुकी है। क्रिकेट के मैदान से लेकर एडवर्टाइजमेंट तक विराट की लोकप्रियता का असर साफ झलकता है।
रणवीर सिंह और शाहरुख खान का कड़ा मुकाबला
दूसरे स्थान पर हैं रणवीर सिंह जिनकी ब्रांड वैल्यू घटकर 170.7 मिलियन डॉलर (₹1398.74 करोड़) रह गई है, जबकि पहले यह 203.1 मिलियन डॉलर थी। वहीं शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त 21% की बढ़ोतरी हुई है जो अब 145.7 मिलियन डॉलर (₹1194 करोड़) पहुंच चुकी है। फिल्मी सफलता और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ जुड़ाव ने उन्हें फिर से टॉप पर पहुंचा दिया है।
आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना जैसे नाम भी चमके
सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू की टॉप लिस्ट में आलिया भट्ट इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो चौथे स्थान पर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 116.4 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा कृति सेनन और तमन्ना भाटिया ने अपनी रैंकिंग में खासा सुधार किया है। रश्मिका मंदाना जिनकी ब्रांड वैल्यू 58.9 मिलियन डॉलर है, 15वें स्थान पर हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अनन्या पांडे ने 46वें से 25वें स्थान तक छलांग लगाई है जो इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती पहचान को दर्शाता है।
सचिन तेंदुलकर और बुमराह जैसे क्रिकेटर्स की भी धाक
क्रिकेट जगत के लीजेंड सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 91.3 मिलियन डॉलर से बढ़कर 112.2 मिलियन डॉलर (₹920 करोड़) हो चुकी है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी 22वें स्थान पर मौजूद हैं। 2023 की तुलना में 2024 में सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू में इजाफा तो हुआ है लेकिन ग्रोथ रेट 15.5% से घटकर लगभग 5% रह गया है। इसका मतलब ये है कि मार्केट थोड़ा स्लो हुआ है, लेकिन सेलेब्रिटीज की पॉपुलैरिटी और ब्रांड पावर में कोई खास कमी नहीं आई है। Celebrity Brand Value