विज्ञापन
चेतना मंच के लाइव पेज पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Top Daily News: चेतना मंच के लाइव पेज पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना का अभ्यास
उत्तर प्रदेश : सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयरबस सी295 विमान उतरा। भारतीय वायु सेना (IAF) ने यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय एक वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान एक जगुआर फाइटर जेट भी एक्सप्रेसवे पर उतरा।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा के नतीजे 23 अप्रैल, गुरुवार को शाम 4.00 शाम बजे घोषित होंगे। परीक्षाफल www.upmsp.edu.in और https://results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकता है।
पहलगाम अटैक पर यूरोपीय संघ का बयान
भारत में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पोस्ट किया, "पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की बरसी पर, EU और उसके 27 सदस्य देश, एक साल पहले मारे गए निर्दोष पीड़ितों की याद में, भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।"
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप : राजनाथ सिंह
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "...जब दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं, तब भारत की अर्थव्यवस्था आज लगभग 7% की विकास दर से आगे बढ़ रही है...अगर मैं उपलब्धियों पर चर्चा करना शुरू करूं, तो यह एक बहुत लंबी सूची है... आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है... दुनिया का हर 10वां यूनिकॉर्न भारतीय है... भारत तीसरा सबसे बड़ा AI इकोसिस्टम है..." उन्होंने आगे कहा, "हमारे देश ने लगभग 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreements) किए हैं, जो भारत के व्यापारिक इतिहास में एक मील का पत्थर है..."
ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर
यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की मांग पर यह फैसला लिया गया। उन्होने कहा, "ईरान पर हमारा हमला तब तक के लिए टाल दिया गया है, जब तक कि वहां के नेता और प्रतिनिधि कोई एकमत प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते... और चर्चाएं किसी न किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जातीं।" बता दें ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इस्लामाबाद में तेहरान-वाशिंगटन के बीच पहले दौर की बातचीत हुई थी। इससे पहले ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम हुआ था जिसमें इजरायल भी शामिल था। यह अस्थायी सीजफायर 22 अप्रैल को खत्म होने वाला था।
विज्ञापन