विज्ञापन
Top Headlines Today: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Breaking Daily Updates: चेतना मंच के ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह :-
दिल्ली - IRS बेटी रेप-मर्डर मामले में आरोपी को 7 दिन न्यायिक हिरासत
दिल्ली: IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप और हत्या के मामले में, आरोपी राहुल मीना को आज 4 दिन की हिरासत खत्म होने के बाद साकेत कोर्ट से ले जाया गया। कोर्ट ने आरोपी को 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
AAP के 7 सांसदों के BJP में विलय को राज्यसभा की मंजूरी
राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी (आप) के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी। इसके साथ ही, उच्च सदन में अरविंद केजरीवाल की पार्टी की संख्या घटकर तीन रह गई है। इस बदलाव के बाद, राज्यसभा में बीजेपी की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राज्यसभा की वेबसाइट पर अब यह दिखाया जा रहा है कि ये सातों सांसद BJP के सदस्यों की सूची का हिस्सा हैं। बता दें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता आप छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि वह आबकारी मामले में उनके कोर्ट में न तो खुद पेश होंगे और न ही अपने वकील के ज़रिए। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक ने लिखा, "जस्टिस स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट गई है। इसलिए, मैंने गांधीजी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का फैसला किया है। मैंने यह कदम अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उठाया है। मैं जस्टिस स्वर्ण कांता के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अपना अधिकार सुरक्षित रखता हूं।"
विज्ञापन