विज्ञापन
चेतना मंच के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

TOP Daily News : चेतना मंच के लाइव ब्लॉग पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या : आरोपी 4 दिन की पुलिस हिरासत में
दिल्ली कोर्ट ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 19 साल के घरेलू नौकर राहुल मीना ने पर दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक पॉश इलाके में रहने वाले एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोप है। 23 अप्रैल को कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पीटीआई के मुताबिक जुडिशियल मजिस्ट्रेट दीपिका ठकरान ने दिल्ली पुलिस की उस अर्जी को मंज़ूरी दे दी, जिसमें आरोपी से चार दिन तक हिरासत में पूछताछ करने की मांग की गई थी।
आरोपी, जिसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, को दोपहर करीब 2:30 बजे खचाखच भरे कोर्टरूम में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने मीणा से मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLC) में दिखी चोटों के बारे में पूछा, जिस पर आरोपी ने कहा कि उसे छत से नीचे उतरते समय चोट लगी थी।
कोर्ट ने जब और पूछताछ की तो आरोपी ने कहा, "मुझसे अपराध हो गया... गलती हो गई।" अदालत ने जब आरोपी से अपराध करने का कारण पूछा, तो मीणा ने कहा कि एक लॉकर खोलने के लिए मृतक के फिंगरप्रिंट्स की ज़रूरत थी।
जांचकर्ताओं का मानना है कि मीणा ने कथित तौर पर पीड़िता के बेहोश होने की हालत में उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे घसीटकर नीचे ले गया। इसके बाद उसने पीड़िता के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके एक लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं खुला, तो उसने एक स्क्रूड्राइवर की मदद से उसे तोड़ दिया और उसमें से नकदी तथा गहने चुरा लिए।
हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया कि आरोपी के बयान को औपचारिक स्वीकारोक्ति के तौर पर नहीं माना जाएगा।
तमिलनाडु में मतदान जारी
राज्य विधानसभा चुनाव : तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत, 70.00% रहा है। बता दें राज्य की सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जा रहे हैं। इसी के साथ बंगाल के पहले चरण के लिए भी आज ही वोट डाले जा रहे हैं।
'भारत ने 100 से ज्यादा देशों को भेजी कोविड वैक्सीन'
ऋषिकेश : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कहते हैं, "कुछ साल पहले हमारे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की कड़ी परीक्षा हुई थी... भारत एक वैश्विक साझेदार के रूप में उभरा, 100 से ज़्यादा देशों को कोविड वैक्सीन भेजीं, और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को साकार किया।" उन्होंने कहा, "AIIMS ऋषिकेश आज इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे आधुनिक संस्थान क्लिनिकल उत्कृष्टता, शैक्षणिक मज़बूती, अनुसंधान, संस्कृति, तकनीकी नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता को एक साथ जोड़ सकते हैं।"
अफ्रीका में खोल 17 नए राजनयिक मिशन
दिल्ली : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "...हाल के वर्षों में भारत ने अफ्रीकी महाद्वीप में 17 नए राजनयिक मिशन खोलकर अपनी राजनयिक उपस्थिति का विस्तार किया है, जिससे वहां हमारे मिशनों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। यह स्पष्ट रूप से महाद्वीप के हर क्षेत्र के साथ जुड़ने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत-अफ्रीका संबंधों की एक अहम विशेषता एक अधिक समावेशी और प्रतिनिधि वैश्विक व्यवस्था के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण है। भारत ने ग्लोबल गर्वेनेंस में अफ्रीका के उचित स्थान का लगातार समर्थन किया है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम 2023 में भारत की अध्यक्षता के दौरान G20 में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्यता दिया जाना था। यह इस दृढ़ विश्वास को दर्शाता है कि आने वाले समय में 'ग्लोबल साउथ' की आवाज़ों को वैश्विक शासन को आकार देना चाहिए..."
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 :
मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान हिंसक झड़प। TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ता भिड़े। TMC कार्यकर्ताओं ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के एक कार्यकर्ता की कार में की तोड़फोड़।
मिर्ज़ापुर सड़क दुर्घटना
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, "दुर्घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRFसे 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे:" बुधवार रात मिर्ज़ापुर में ड्रामंडगंज घाटी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन