विज्ञापन
Top Daily News चेतना मंच में आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।

Top Daily News: चेतना मंच के लाइव पेज पर आपका स्वागत है। हम आपके लिए लाए हैं, सबसे तेज, सटीक और विश्वसनीय कवरेज। दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर, देश और दुनिया की प्रमुख खबरें एक जगह।
राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने पर केजरीवल की प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने राज्य सभा में सांसद राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के ऐलान पर एक लाइन की अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर राघव चड्ढा का नाम लिए बिना सिर्फ़ इतना लिखा, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का"
AAP के राज्यसभा सांसदों की बगावत पर क्या बीजेपी ने क्या कहा ?
दिल्ली : राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "यह स्वाभाविक था। उनके कुछ और सांसद भी आ रहे हैं, इसलिए हम उनका स्वागत करते हैं। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं... पंजाब की जनता पर खर्च होने वाला पैसा, वे गुजरात और गोवा में अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।"
बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा
दिल्ली : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने की आखिरकार घोषणा कर दी। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है... पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूँ।" उन्होंने कहा, "राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं... इनमें से 3 आपके सामने यहाँ मौजूद हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं।"
बीजेपी बनी लैंड माफिया : अखिलेश
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया की बीजेपी एक ज़मीन माफ़िया की तरह काम कर रही है। जहां भी कोई योजना प्रस्तावित होती है, बीजेपी के सदस्य मिलकर सबसे पहले उस ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेते हैं। हमें उम्मीद है कि आप उन ज़मीन माफ़ियाओं के ख़िलाफ़ कुछ जानकारी जुटाएँगे और किसी माध्यम से उसे जनता के सामने लाएँगे। लखनऊ के सात तालाबों पर कब्ज़ा कर लिया गया है..."
सम्राट चौधरी सरकार ने जीता विश्वास मत
सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया। बिहार के इतिहास में पहली बार किसी बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर बहुमत सिद्ध किया। चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी।
नीतीश के बिना लालू नहीं बन पाते सीएम
बिहार विधानसभा सत्र: राज्य विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "मैंने यह बात कई बार कही है कि नीतीश कुमार के समर्थन के बिना (RJD प्रमुख) लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाते और लालू यादव के अत्याचारों के बिना मैं राजनीति में नहीं आता और मुख्यमंत्री नहीं बनता।"
तेजस्वी यादव का तंज
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा में कहा, "बिहार सचमुच एक अजीब राज्य है, जहां पांच साल साल में पांजवीं सरकार बनी है। चुने हुए सीएम ने निर्वाचित CM को हटा दिया है। मैं सम्राट चौधरी को सलाह दूँगा कि वे अपनी 'पगड़ी' को संभालिएगा विजय सिन्हा की नजर है।" बिहार की राजनीति के लिए आज दिन काफी अहम है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी सरकार का विश्वास मत पेश करेंगे। 15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद ये सम्राट चौधरी की पहली विधायी परीक्षा है। बिहार के इतिहास में पहली बार कोई बीजेपी नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर बहुमत सिद्ध करेगा।
'बंगाल के मतदाताओं का अभिनंदन'
पश्चिम बंगाल (बंगाल) विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण (23 अप्रैल 2026) में आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 91.78% से 92.88% तक वोटिंग हुई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में ऐतिहासिक मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता के सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बंगाल के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए माननीय चुनाव आयोग, सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPFs) के बहादुर जवानों और हमारी पश्चिम बंगाल पुलिस का भी अभिनंदन करता हूं। यह बंगाल में सुशासन के नए युग की आहट है।"
नोएडा में ISI की आतंकी साजिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एंटी-टेरर स्क्वॉड ने गुरुवार को नोएडा में दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और ISI के सीधे प्रभाव में काम कर रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों संदिग्धों की उम्र 20 साल है और उनकी पहचान तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्लाह अली खान और समीर खान के तौर पर हुई है। उनके पास से एक पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। ये गिरफ्तारियां खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गईं, जिसमें पता चला था कि ये दोनों आईएसआई के इशारे पर काम करते हुए भारत की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे थे।
एटीएस ने बताया कि संदिग्धों ने आतंकवादी संगठनों और अपराधियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए भारतीय युवाओं को भड़काने की साज़िश रची थी। उन्होंने गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी और आबिद जट्ट के साथ मिलकर काम किया, जिसका मकसद टारगेटेड हत्याएं करने और संवेदनशील जगहों की रेकी करने के लिए 'स्लीपर सेल' बनाना था।
यूपी हाई स्कूल टॉपर ने अपनी सफलता पर क्या कहा?
सीतापुर : उत्तर प्रदेश हाई स्कूल टॉपर कशिश वर्मा ने कहा, "मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है... मैंने हाई स्कूल परीक्षाओं में पहला स्थान हासिल किया है, मेरे स्कूल का नाम बाबूराम सावित्री देवी है। मैंने बहुत संघर्षों के बीच अपनी पढ़ाई पूरी की; मेरे माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, और मेरी माँ की सेहत भी अक्सर खराब रहती थी। फिर भी, इन सब के बावजूद, मैंने बहुत कड़ी मेहनत की..."
विज्ञापन