
Top News : अहमदाबाद। गुजरात की साबरमती जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश की पुलिस कुख्यात माफ़िया सरगना अतीक अहमद को लेकर UP के प्रयागराज के लिए निकल चुकी है। उसे साबरमती से प्रयागराज पहुँचने में नॉन स्टोप 30 घंटे का समय लगेगा। इस दौरान UP पुलिस का एक लंबा क़ाफ़िला उसके साथ रहेगा।
आपको बता दें कि प्रयागराज पुलिस की एक टीम माफिया सरगना अतीक अहमद को लेने रविवार की सुबह साबरमती जेल पहुंची थी। तमाम तरह की औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अब यूपी पुलिस अतीक को लेकर किसी भी वक्त जेल से बाहर निकल सकती है।
जानकारी के अनुसार इस वक्त यूपी पुलिस साबरमती जेल में मौजूद है। अतीक अहमद का मेडिकल टेस्ट हो चुका है।
जानकारी के अनुसार, कुछ ही देर बाद प्रयागराज पुलिस सड़क मार्ग से अतीक को प्रयागराज लेकर आएगी, जबकि अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। उमेशपाल हत्या मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है, इसमें फैसला आना है। उमेशपाल हत्याकांड के मामले की अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों आरोपी हैं।