TOP NEWS UP GOVT: उप्र के सभी आईएएस अफसरों की छुट्टिया 15 फरवरी तक निरस्त
TOP NEWS UP GOVT
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:25 PM
TOP NEWS UP GOVT: लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी 20 सम्मेलन के चलते प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी आईएएस अफसरों की छुट्टिया निरस्त कर दी गई है। प्रदेश सरकार के आदेश पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने यह फरमान जारी किया।
TOP NEWS UP GOVT
मंगलवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी 20 सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 15 फरवरी तक के लिए आईएएस अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अवकाश पर जा रहे थे, उन सभी की छुट्टियां निरस्त कर दी जाए। बता दें, यूपी के सभी अफसरों की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और g20 समिट को सफल बनाने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इसलिए 15 फरवरी तक सभी अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त की गई हैं।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि जीआईएस के दौरान अतिथियों के साथ आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा नहीं होनी चाहिए। वीवीआईपी रूट के लिए मुख्य मार्ग के साथ वैकल्पिक मार्ग भी तय कर लिए जाएं। मार्गों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की जाए। उन्होंने कहा कि जीआईएस के दौरान अतिथि समय से अपने स्थान पर पहुंच जाएं इसके लिए उनके ठहरने के स्थान से आयोजन स्थल पर पहुंचने में लगने वाले समय और रूट का होटल के रिसेप्शन पर डिस्प्ले किया जाए।
दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व होटल्स से आयोजन स्थल तक पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए जाएं। मुख्य सचिव ने हिदायत दी कि एम्बुलेंस और अग्नि शमन की गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाए, उन्हें रास्ते में कहीं भी न रोका जाए। इमरजेंसी के लिए एबुलेंस के वैकल्पिक मार्ग तय करना जरूरी है। उन्होंने अफसरों से कहा कि रूट डायवर्जन की सूचना को सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में प्रसारित कर दिया जाए। साथ ही आसपास की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर रूट डायवर्जन की जानकारी दे दी जाए। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व पब्लिक एडवाइजरी जारी कर दी जाए
बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविन्द कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, मण्डलायुक्त लखनऊ रोशन जैकब, पुलिस कमिश्नर लखनऊ एसबी शिरोडकर, सीईओ इनवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, जेसीपी एलओ पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, सीडीओ लखनऊ रिया केजरीवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।