सरकार के फैसले से शुगर स्टॉक्स में मीठी कमाई, 15% तक की छलांग
भारत
चेतना मंच
02 Sep 2025 12:14 PM
शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का दौर जारी रहा और खासतौर पर शुगर सेक्टर के स्टॉक्स ने रॉकेट जैसी उड़ान भर दी। सरकार की ओर से इथेनॉल उत्पादन पर लगी पाबंदी हटाने के फैसले का असर कंपनियों के शेयरों पर साफ नजर आया। बाजार खुलते ही कई शुगर कंपनियों के शेयरों में 10% से लेकर 15% तक की उछाल देखने को मिली। Share Market
क्या है वजह?
सरकार ने गन्ने के रस और सिरप से इथेनॉल उत्पादन पर लगी रोक हटा दी है। पहले गन्ने की आपूर्ति में कमी के चलते इस पर बैन लगा दिया गया था लेकिन अब इसे हटा लिया गया है। इससे चीनी मिलों को बड़ा राहत मिला है और इसका सीधा असर उनके शेयरों पर भी पड़ा है।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, 1 नवंबर से शुरू होने वाले नए इथेनॉल सप्लाई वर्ष (2025-26) में अब चीनी मिलों और डिस्टिलरीज को गन्ने के रस, सिरप और मोलासेस से इथेनॉल उत्पादन की पूरी छूट दी जाएगी। इस पर कोई मात्रात्मक प्रतिबंध नहीं रहेगा। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स 350 अंकों की तेजी के साथ 80,757 पर, निफ्टी-50: 100 अंकों की बढ़त के साथ 24,749.05 पर कारोबार कर रहा था। Share Market