New Delhi: टोयोटा ने नई इनोवा क्रिस्टा के लिए बुकिंग शुरू की
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:15 AM
New Delhi: टोयोटा किर्लोस्कर ने इनोवा क्रिस्टा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बताया कि इस वाहन को कंपनी के डीलर के पास या ऑनलाइन तरीके से 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। टीकेएम ने कुछ समय पहले ही इनोवा हाइक्रॉस बाजार में उतारी थी।
टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा, ‘‘यह वाहन (इनोवा क्रिस्टा) उन ग्राहकों के लिए सबसे अच्छी पसंद होगा जो मजबूत और उपयोगी वाहन चाहते हैं।’’