दर्दनाक! कुरनूल में प्राइवेट बस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 20 यात्री
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:49 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:49 PM
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस में आग लगने से बस धू-धू कर जल उठी और बस में सवार 21 यात्री जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में ही बस खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के 3:30 बजे चिन्नाटेकुर के पास NH-44 पर एक प्राइवेट स्लीपर बस एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के नीचे जा घुसी और फ्यूल टैंक से टकराने के बाद विस्फोट हो गया जिससे बस में आग लग गई। कहा जा रहा है कि बस में लगभग 40 यात्री थे जिनमें से 20 जिंदा जल गए।
बस में सफर कर रहे यात्रियों की संख्या 40 बताई जा रही है जिनमें से 19 लोगों ने इमरजेंसी गेट तोड़ा और कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन कई गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, कई शव पूरी तरह जल चुके हैं जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। कुरनूल रेंज के DIG ने बताया कि, आग लगने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे बस का दरवाजा जाम हो गया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग 25 से 35 वर्ष की उम्र के बताए जा रहे हैं।