Train Derailed : मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल सेवा बाधित
Train Derailed
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:31 PM
Train Derailed: पटना। बिहार में गया जिला के समीप मंगलवार तड़के एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से रेल यातायात बाधित हो गया, हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दुर्घटना का असर कई यात्री ट्रेनों पर पड़ा। इनमें दो यात्री ट्रेनों आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस और धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी को रद्द कर दिया गया है। वहीं हावड़ा-कालका, हावड़ा-छत्रपति, सियालदह-अजमेर और रांची-आनंद विहार सहित लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके कारण कई ट्रेनें काफी लेट हो गयी है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Train Derailed
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना गया से करीब 20 किलोमीटर दूर टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर हुई जहां तड़के सवा तीन बजे मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण कोडरमा-गया खंड में अप लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है और मौके पर एक दुर्घटना राहत ट्रेन पहुंच गई है।
वीरेंद्र ने कहा कि दो ट्रेनें आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस और धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हावड़ा-कालका, हावड़ा-छत्रपति, सियालदह-अजमेर और रांची-आनंद विहार सहित लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।