BIG Breaking : सोनम वांगचुक होंगे रिहा, सरकार ने वापस लिया अपना फैसला

केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ की गई गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar14 Mar 2026 12:18 PM
bookmark

Sonam Wangchuk : केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ की गई गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत सरकार को प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, आदेश रद्द होने के बाद अब सोनम वांगचुक स्वतंत्र हैं और उन्हें इस मामले में किसी अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार के इस फैसले को वांगचुक के लिए अहम राहत के रूप में देखा जा रहा है।

वांगचुक को मिली राहत 

मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया कि कार्रवाई वापस लेने का निर्णय विधिक प्रावधानों के तहत ही लिया गया है। ऐसे में अब इस मामले में जारी हिरासत प्रभावहीन मानी जाएगी और वांगचुक पर तत्काल तौर पर कोई नई बाध्यता लागू नहीं रहेगी। Sonam Wangchuk

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

संघ में होगा बड़ा बदलाव, बैठक में मंथन शुरू

RSS तथा संघ के नाम से बुलाया जाता है। इन दिनों RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर RSS का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस बीच RSS में बहुत बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी भी शुरू हो गई है।

cr mukund 1
संघ के सह सरकार्यवाह CR मुकुंद 1
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar13 Mar 2026 06:06 PM
bookmark

RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को RSS तथा संघ के नाम से बुलाया जाता है। इन दिनों RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर RSS का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस बीच RSS में बहुत बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। RSS के संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव करने के मकसद से RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बुलाई गई है। RSS की यह बैठक हरियाणा के समालखा शहर में 13 मार्च को शुरू हो गई है। बैठक 15 मार्च तक चलेगी।

बैठक में तय होगा RSS का नया संगठन

हरियाणा में शुरू हुई RSS की बैठक के विषय में RSS के सह सरकार्यवाह CR मुकुंद ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह CR मुकुंद ने कहा कि इस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का इस वर्ष महत्व ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में 1400 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के शुरू होने के बाद दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनमें कांग्रेस नेता पुर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र के पुर्व मुख्यमंत्री अजित पवार को भी श्रद्धांजलि दी गई। प्रेसवार्ता में बताया गया कि बैठक में संघ के संगठन में बदलाव की रूपरेखा बनाई जाएगी।

RSS का संगठन बदलेगा

सह सरकार्यवाह CR मुकुंद ने बताया है कि ;संघ में संगठनात्मक बदलाव का चिंतन चल रहा है, जो होगा बताया जाएगा। संघ भौगोलिक रचना के संबंध में सोच रहा है, इस बार भी ऐसा संघ कर रहा है। संगठनात्मक आवश्यकता देखते हुए हम लोग बदलाव करते हैं और इस बार भी हम कर रहे हैं।; यूजीसी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए CR मुकुंद ने कहा कि ;संघ का जन्म हुआ, हिंदू समाज के संगठन के लिए, हिंदू समाज में जो भी भेदभाव है उसको दूर करने के लिए। जो भी कुछ असंतुलन हुआ है, कोर्ट ने संज्ञान लिया है, सरकार भी प्रयास करेगी।; बैठक में जानकारी दी गई है कि ;संघ की शाखओं के आंकड़े में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। कुल शाखाओं कि वृद्धि 5000 हुई है। संघ हर घर, हर गांव में संपर्क करने का प्रयास कर रहा है। अब तक संघ 10 करोड़ परिवार तक पहुंच चुका है। 300000 से ज्यादा गांव तक पहुंच चुका है। संघ गृह संपर्क के दौरान केरल राज्य में कम्युनिस्ट विचारधारा के साथ- साथ मुस्लिम, क्रिश्चियन सभी घरों में जा रहा है। 55000 के आसपास मुस्लिम घरों में, 54000 क्रिश्चियन घरों में

संघ के स्वयंसेवक गये, हर जगह उनका स्वागत हुआ।;

36 हजार ​हिंदू सम्मेलन किए हैं RSS ने

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह CR मुकुंद ने कहा कि ;संघ ने अब तक 36 हजार हिंदू सम्मेलन किए हैं

और अभी और भी हिंदू सम्मेलन अपेक्षित है। 3 से 4 महीने और हिंदू सम्मेलन किए जाएंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में

प्रस्तुति सहज हो रही है, इसका संघ ने स्वागत किया है। मणिपुर की स्थिति सुधर रही है इसका भी संघ स्वागत

करता है। बांग्लादेश सरकार से संघ आग्रह कर रहा है कि हिंदुओं का संरक्षण करे।;

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

नाबालिग छात्रा को सामूहिक दुष्कर्म के बाद कुएं में फेंका, हुई मौत

सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

dushkarm (1)
सामूहिक दुष्कर्म
locationभारत
userयोगेन्द्र नाथ झा
calendar13 Mar 2026 04:03 PM
bookmark

Gang Rape : बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसे कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छात्रा को पकड़कर जबरन ले जाने का आरोप

परिवार के लोगों के मुताबिक घटना बुधवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने घर के आसपास थी, तभी कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ गलत काम किया। 

घटना के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपियों ने उसे पास के एक कुएं में फेंक दिया।

कुएं में पानी होने से नहीं बच सकी जान

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस कुएं में छात्रा को फेंका गया, उसमें पर्याप्त पानी भरा हुआ था। घायल अवस्था में कुएं में गिरने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और उसकी मौत हो गई। बाद में जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के मुताबिक छात्रा अपनी मां और दो बहनों के साथ गांव में रहती थी। उसके पिता काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं और घर पर कम ही आ पाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से बेहद दुखी और आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

संबंधित खबरें