बॉस ने लंच से रोका तो कर्मचारी ने दिया ऐसा जवाब कि करोड़ों के खिल उठे चेहरे
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:37 AM
Trending News : “खाने के लिए ही तो काम कर रहा हूं…”ऑफिस में बॉस को दिया गया ये सीधा जवाब आज सोशल मीडिया पर लाखों लोगों की आवाज बन चुका है। यह मामला सामने आया है रेडिट पर जहां एक यूजर ने अपने दोस्त के अनुभव को साझा किया और देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया।
पहले काम खत्म करो फिर खाना खाओ
पोस्ट के अनुसार, एक कर्मचारी जब लंच ब्रेक के लिए जा रहा था, तो उसके मैनेजर ने उसे रोकते हुए कहा, “पहले काम खत्म करो, फिर खाना खाओ।” इस पर कर्मचारी ने बिल्कुल शांत लेकिन दृढ़ लहजे में जवाब दिया, “काम ही तो इसलिए कर रहा हूं ताकि खाना खा सकूं और आप मुझे खाना खाने से रोक रहे हैं?” इतना कहने के बाद वह बिना कुछ और बोले लंच के लिए चला गया। लंच से लौटने पर बॉस ने उससे दिनभर कोई बातचीत नहीं की। हालांकि कर्मचारी अब यह सोचकर चिंतित है कि कहीं इस जवाब का असर उसकी नौकरी पर न पड़े। लेकिन उसके दोस्त और सोशल मीडिया पर लोग खुलकर उसका समर्थन कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कमेंट की बरसात
एक यूजर ने लिखा, "उसने सही किया। अब वो बॉस अगली बार किसी और को रोकने से पहले दो बार सोचेगा।" एक अन्य ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था: “मैने खाना छोड़कर काम किया और बाद में बच्चों की तरह रोया… तब मेरी मां ने मुझे समझाया कि भूख सहना कभी भी काम से बड़ा नहीं हो सकता।” एक यूजर ने कहा, “वो लड़का बहादुर है। मैंने ऐसी ही स्थिति में चुप रहकर बहुत कुछ सहा और आज तक पछता रहा हूं।” किसी ने अपने मैनेजर को “क्रूर सास” बताया और लिखा, “5 मिनट ज्यादा वॉशरूम रुक जाओ तो पीछे-पीछे आ जाती थी।” सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट इसी तरह के कमेंट्स से भरी हुई है जिसके लोग खूब मजे ले रहे हैं।