Trubute : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन
Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahato passed away
भारत
चेतना मंच
06 Apr 2023 05:35 PM
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। आज यानी 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक राजकीय शोक होगा।
नवबंर 2020 में महतो ने कराया था फेफेड़े का प्रतिरोपण
उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में महतो ने फेफड़े का प्रतिरोपण कराया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण महतो को पिछले महीने चेन्नई ले जाया गया था। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। आज यानी 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह नहीं होगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि छह अप्रैल यानी आज राज्य के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया
एमजीएम हेल्थ केयर के चिकित्सक अपार जिंदल ने बताया कि महतो ने आज अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दुख जताया
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दुख जताया है। झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कुशल आंदोलनकर्ता, समाजसेवी और राजनेता थे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
बाबूलाल मरांडी ने भी दुख जताया
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि, झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि ॐ शांति ॐ शांति।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।